फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board D.L.Ed counselling

डीएलएड काउंसलिंग के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 02 Jul 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Jul 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
hp board D.L.Ed counselling
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से डीएलएड प्रवेश के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग के लिए 4 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। चार चरणों की काउंसलिंग के बाद 29 निजी शिक्षण संस्थानों में 164 सब्सिडाइज और 324 नोन सब्सिडाइज सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि डीएलएड के 2015-16 कोर्स के लिए पांचवें चरण की काउंसलिंग की जा रही है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


एसओएस से पेपर देने के लिए 30 तक करवाएं पंजीकरण
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मार्च 2009 से 2016 के बीच मिडल, मैट्रिक और जमा दो की परीक्षाओं में फेल हुए अभ्यर्थी एसओएस से परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। एसओएस के माध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन


से जो भी अभ्यर्थी सितंबर माह में परीक्षा देना चाहता है, वे 30 जुलाई तक एसओएस के बनाए गए अध्ययन केंद्रों के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा तिथियां कीं स्थगित

hp board D.L.Ed counselling
HPSSC

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों की पूर्व निर्धारित लिखित परीक्षाओं की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कार्यों के कारण स्थगित कर दिया है। आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि फीमेल हेल्थ वर्कर, जेई इलेक्ट्रिकल, आयुर्वेदिक

फार्मासिस्ट और इलेक्ट्रीशियन की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पहले यह परीक्षाएं 10 और 17 जुलाई को प्रस्तावित थीं। इन पदों को भरने के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम अलग से तय किया जाएगा।

पांच जुलाई तक जमा करवाएं प्रमाण पत्र और फीस
स्कूल शिक्षा बोर्ड मैट्रिक की मार्च-2016 परीक्षा का उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन परिणाम शीघ्र घोषित करेगा। इससे पहले बोर्ड ने जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय अपने मूल प्रमाणपत्र और फीस बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाई है, उन्हें पांच दिन का समय

दिया गया है। पांच जुलाई तक मूल प्रमाणपत्र और 400 रुपये शुल्क यदि अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में नहीं जमा करवाते हैं, तो उनका परिणाम रद्द समझा जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed