फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board Compartment Exam in March, apply now.

10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए करें आवेदन

Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 07 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HP Board Compartment Exam in March, apply now.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 में होने वाली मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, अंग्रेजी और श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं, अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक 100 और 30 अक्तूबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट, एक अतिरिक्त विषय और मैट्रिक की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 350 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


वहीं, मैट्रिक और जमा दो की दो और इससे अधिक अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए 550 रुपये फीस निर्धारित की गई है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उक्त परीक्षाओं के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed