{"_id":"5908a1b64f1c1b2165442c6e","slug":"hp-board-announce-sos-12th-class-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Board: 12वीं की एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HP Board: 12वीं की एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 02 May 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। मंगलवार को घोषित हुए परिणाम में 3970 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 7045 को बोर्ड द्वारा री-अपरीयर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस की जमा दो की परीक्षा में 15003 विद्यार्थी बैठे थे। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पुर्नमूल्यांकन व पुर्ननिरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे 18 मई तक 400 रुपए शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑफलाइन किसी भी आवेदन को बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सचिव ने कहा कि जो विद्यार्थी री-अपीयर हुए हैं या श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देना चाहते हैं तो ऐसे छात्र दो जून तक 150 रुपए और 17 जून तक विलंब शुल्क के साथ 200 रुपए प्रति विषय सहित आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को बोर्ड ने वैबसाइट पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन