{"_id":"575ae4654f1c1b1f349c669b","slug":"hp-board-announce-rechecking-and-re-evaluation-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपी बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को मार्च-2016 की नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों के परिणाम रोक दिया है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन करते समय अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे। इसके अलावा कई ऐसे मामले भी हैं, जिन्होंने आवेदन करते समय फीस नहीं जमा करवाई है।
विज्ञापन
ऐसे सभी अभ्यर्थियों के परिणाम बोर्ड ने रोक दिए हैं। बोर्ड ने प्रदेश भर के करीब 400 विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रोका है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय मूल प्रमाण पत्र और फीस नहीं जमा करवाई थी।
विज्ञापन
वे 21 जून तक अपने मूल प्रमाण पत्र और फीस बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित अवधि तक मूल प्रमाण पत्र और फीस न मिलने पर बोर्ड उनका उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रद्द कर देगा।