फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board announce rechecking and re-evaluation result.

एचपी बोर्ड ने घोषित किया पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का रिजल्ट

Mon, 13 Jun 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 13 Jun 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
HP Board announce rechecking and re-evaluation result.
नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को मार्च-2016 की नियमित और एसओएस परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों के परिणाम रोक दिया है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन करते समय अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे। इसके अलावा कई ऐसे मामले भी हैं, जिन्होंने आवेदन करते समय फीस नहीं जमा करवाई है।
विज्ञापन


ऐसे सभी अभ्यर्थियों के परिणाम बोर्ड ने रोक दिए हैं। बोर्ड ने प्रदेश भर के करीब 400 विद्यार्थियों का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रोका है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय मूल प्रमाण पत्र और फीस नहीं जमा करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे 21 जून तक अपने मूल प्रमाण पत्र और फीस बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित अवधि तक मूल प्रमाण पत्र और फीस न मिलने पर बोर्ड उनका उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रद्द कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed