{"_id":"577a6b244f1c1b6e697fa5d6","slug":"hp-board-announce-plus-two-compartment-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आ गया जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों की जून में संचालित की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में विभिन्न विषयों में 15231 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 11090 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि इसमें 3241 परीक्षार्थियों अनुत्तीर्ण हुए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 72.84 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
उधर, बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से परीक्षा परिणाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कंपार्टमेंट परीक्षा जून में करवाकर जुलाई में परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
इससे कंपार्टमेंट क्लीयर करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक की कक्षाओं में एडमिशन लेने में सहायता मिलेगी। इससे पूर्व जुलाई में कंपार्टमेंट की परीक्षा होती थी। इससे कंपार्टमेंट का परिणाम लेट आने पर परीक्षार्थी स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पाते थे और एक साल खराब हो जाता था।