{"_id":"58c980ba4f1c1b4f7d32a4c6","slug":"hp-board-announce-new-datesheet-for-12th-cancelled-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होंगी 12वीं के रद्द हुए पेपर की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई तिथियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन होंगी 12वीं के रद्द हुए पेपर की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की नई तिथियां
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने बीते रविवार को किन्नौर के निचार स्कूल से प्रश्नपत्र चोरी होने के बाद रद्द किए गए जमा दो कक्षा के कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स विषय के पेपरों की नई तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बुधवार को बताया कि जमा दो का रेगुलर/कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों का कंप्यूटर साइंस विषय का रद्द पेपर 26 और फिजिक्स का पेपर 29 मार्च को पूरे प्रदेश में लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पहले फिजिक्स का पेपर 14 और कंप्यूटर साइंस का पेपर 21 को तय था। 12 मार्च की रात को किन्नौर के निचार स्कूल से पेपर चोरी होने के बाद अगले दिन दोनों पेपर रद्द कर दिए गए थे। अब बोर्ड ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एसओएस के रद्द पेपर 29 को होंगे
जिला शिमला के कुपवी और चंबा के भरमौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्रों में गलत प्रश्नपत्र बांटने के कारण प्रदेश भर में रद्द किए गए एसओएस के दसवीं कक्षा के अंग्रेजी एवं जमा दो कक्षा के राजनीति शास्त्र विषय के पेपर अब नए शेड्यूल के मुताबिक 29 मार्च को होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा 29 मार्च को ही जिला शिमला के कुपवी स्कूल परीक्षा केंद्र में रेगुलर विद्यार्थियों का दसवीं का अंग्रेजी का विषय पेपर लिया जाएगा। जबकि भरमौर स्कूल में रेगुलर छात्रों के लिए 12वीं कक्षा का राजनीति शास्त्र विषय का रद्द पेपर भी 29 मार्च को संचालित होगा।