इस छात्र के लिए बदली गई 12वीं की मैरिट लिस्ट, पांचवें नंबर पर पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
री-चेकिंग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की मेरिट लिस्ट बदल दी है। कामर्स संकाय की मेरिट लिस्ट में एवीएन स्कूल नाहन के अनुराग बंसल ने री-चेकिं ग के बाद पांचवां स्थान हासिल किया है।
मेरिट लिस्ट में पहले चार स्टूडेंट यथावत बने हुए हैं। पांचवें स्थान पर एवीएन स्कूल के अनुराग शामिल होने से इसके बाद की सारी मेरिट सूची में बदलाव आ गया है। इससे पहले भी शिक्षा बोर्ड की लापरवाही उजागर हो चुकी है।
जमा दो में कॉमर्स संकाय के छात्र रहे अनुराग को बोर्ड द्वारा पहले घोषित किए परिणामों में 444 अंक दर्शाए गए थे। अनुराग को विश्वास था कि मूल्यांकन के बाद उसके नंबर जरूर बढ़ेंगे। हुआ भी बिलकुल वैसा ही।
जानिए किन विषयों में कितने नंबर बढ़े
अनुराग के अंग्रेजी में 9, अकाउंट्स में 7 और अर्थशास्त्र में 8 नंबर बढ़े। इसके बाद अनुराग का स्कोर 444 अंकों से बढ़कर 468 हो गया। अब अनुराग प्रदेश में पहले 10 छात्रों की मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर शामिल हो गए हैं।
इससे पहले मेरिट लिस्ट में दयानंद माडल स्कूल की प्रीति 466 अंक लेकर पांचवें स्थान पर कायम थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की पांचवें स्थान के बाद की सारी मेरिट लिस्ट अनुराग ने बदल दी है। कुल मिलाकर बोर्ड की लापरवाही छात्रों पर भारी पड़ रही है।
पहले ही पेपरों की चेकिंग अच्छी तरह हो जाती तो बच्चों को ऐसी परेशानियों से न गुजरना पड़ता।
एग्जामिनर से पूछेंगे, कैसे हुई गलती
रीचेकिंग न होती तो शायद अनुराग जैसे कई स्टूडेंट्स के नंबर भी उतने ही रह जाते। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल केके चंदोला ने बताया कि अनुराग बंसल ने पुन: निरीक्षण के बाद बोर्ड की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। मेरिट लिस्ट में अनुराग को पांचवां रेंक प्राप्त हुआ।
एग्जामिनर से पूछेंगे, कैसे हुई गलती
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में संबंधित एग्जामिनर को नोटिस दिया जाएगा। पूछा जाएगा कि इतनी बड़ी गलती कैसे हुई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कुछ मामले सामने आ रहे हैं।