फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board 12th Class Examination Held on Friday.

1846 केंद्रों में एक लाख छात्रों ने दी 12वीं की परीक्षा, कई नकलची पकड़े

Fri, 03 Mar 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 03 Mar 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
HP Board 12th Class Examination Held on Friday.

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार से शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन शांतिप्रिय तरीके से परीक्षा का संचालन हुआ। शुक्रवार को प्रदेश भर में स्थापित 1846 परीक्षा केंद्रों में एक लाख से अधिक बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी है। इसमें जमा दो के आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के बच्चे शामिल रहे। इसके लिए बोर्ड ने विभिन्न संकायों के 102034 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे।

विज्ञापन


उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि प्रदेश भर में परीक्षा का संचालन शांतिप्रिय तरीके से हुआ है। राज्य भर के किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की कोई शिकायत बोर्ड को नहीं मिली है। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की शनिवार को मैट्रिक की हिंदी विषय की परीक्षा लेगा। बोर्ड ने प्रदेश भर में मैट्रिक के 115323 बच्चों को रोल नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


पहले दिन इन स्कूलों में पकड़े गए नकलची
वार्षिक परीक्षाओं के पहले दिन शुक्रवार को ऊना जिले के परीक्षा केंद्रों में 18 नकलचियों को नकल करते हुए पकड़ा है। प्राइवेट छात्रों की परीक्षा में अंब स्कूल में चार छात्रों के केस बनाए हैं। वहीं हमीरपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में छह छात्र नकल करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में नकल करते पाए गए सभी छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के ही छात्र हैं। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर का कहना है कि केंद्र में शुक्रवार को 655 छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। इनमें से छह छात्र निरीक्षण के दौरान नकल करते पाए गए जिनके यूएमसी केस बनाए गए हैं।

जिला मंडी में जमा दो की बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल बिल्कुल नहीं चलेगी। नकल को रोकने के लिए उडनदस्ते स्कूलों में दबिश देंगे। पहले दिन दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।


लाहौल पहुंचे पहली से चौथी, छठी और सातवीं कक्षाओं के प्रश्नपत्र 
लाहौल घाटी के 171 परीक्षा केंद्रों में नौ मार्च से शुरू होने जा रही पहली से चौथी और छठी से सातवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के  प्रश्नपत्र शुक्रवार को लाहौल घाटी पहुंचा दिए गए हैं। भुंतर से स्तींगरी हेलीपैड के बीच हुई हेलीकाप्टर उड़ान से इन प्रश्नपत्रों को लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed