{"_id":"5772a5864f1c1b364779aae5","slug":"hp-agriculture-university-announce-enterance-test-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि ने घोषित किया एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि ने घोषित किया एंट्रेस टेस्ट का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि में प्रवेश लेने के लिए कई छात्रों की ओर से दी गई प्रवेश परीक्षा का विवि ने परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र यह परीक्षा परिणाम और उसकी कांउसलिंग के लिए परीक्षा में पास हुए छात्र विवि के वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विवि ने बीबीएससी, बीएससी कृषि (ऑनर्स), एमएससी (कृषि), एमएससी (सब्जी विज्ञान), एसएमसी (गृह विज्ञान) और एमबीएससी के परिणाम घोषित किए हैं। बीबीएससी और बीएससी का परिणाम 27, जबकि एमएमसी का परिणाम विवि ने 28 जून को घोषित किया है।
विज्ञापन
विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में जो छात्र पास हुए हुए हैं, उनकी लिस्ट वेबसाइट hillagric.ac.in पर रोलनंबर के साथ डाल दी है। साथ ही पास हुए छात्रों की काउंसलिंग से संबंधित जानकारी वेबसाइट में अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
छात्र काउंसलिंग में अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ आएं। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अलग से कोई भी सूचना नहीं दी जाएगी।