टाइपिंग टेस्ट में फेल किए अभ्यर्थी को ट्रिब्यूनल में राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आयोग ने अभ्यर्थी को 28 अप्रैल को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया है। ‘अमर उजाला’ ने अपने 21 मार्च के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कर्मचारी चयन आयोग ने बीते वर्ष पोस्ट कोड 447 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के करीब 1400 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
किन्नौर जिले की कल्पा तहसील के रहने वाले धर्म सिंह पुत्र सुख लाल ने टाइपिंग टेस्ट में 40 शब्द प्रति मिनट और लिखित परीक्षा में 119 अंक हासिल किए हैं। उन्हें टाइपिंग टेस्ट में 20 अंक देकर फेल घोषित किया गया। उन्होंने आयोग में आरटीआई से सूचना हासिल की। आरटीआई से प्राप्त सूचना में उन्हें टाइपिंग टेस्ट में 40 शब्द प्रति मिनट दिए गए।
सितंबर 2017 को घोषित किया फाइनल रिजल्ट
जबकि इससे पूर्व उन्हें 20 की स्पीड दिखाकर फेल कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस बारे में आयोग में शिकायत की है। धर्म सिंह ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में भी इस मामले में अपील की थी, जिस पर गत दिवस उनके पक्ष में फैसला हुआ। हालांकि आयोग का कहना है कि उन्होंने अभ्यर्थी की ओर से आरटीआई में सूचना लेने से पहले ही इस गलती को पकड़ लिया था।
कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2015 में पोस्ट कोड-447 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के करीब 1400 से अधिक पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने अप्रैल 2016 में लिखित परीक्षा करवाई।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने बाद में 15 नवंबर 2016 से स्किल एवं टाइपिंग टेस्ट करवाया। टाइपिंग टेस्ट में आयोग की शर्त के अनुसार हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड अनिवार्य होती है। जेओए का फाइनल रिजल्ट आयोग ने सितंबर 2017 को घोषित किया है।