फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hisar team won hockey gold cup in paonta sahib

हॉकी गोल्ड कप पर हिसार का कब्जा, पेनल्टी शूटआउट में सोनीपत को दी शिकस्त

Sat, 18 Nov 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 18 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
hisar team won hockey gold cup in paonta sahib

24वें महिला हॉकी गोल्ड कप के खिताब पर साई हिसार की टीम ने कब्जा जमाया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हिसार ने सोनीपत को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात देकर पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया। 

विज्ञापन



निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच 1-1 का स्कोर रहा। पेनल्टी शूट आउट में हिसार ने सोनीपत को 2-0 से पराजित कर खिताब कब्जाया। हिसार की पुनीता को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। 
विज्ञापन


समापन समारोह पर अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर आरके अभिलाषी व वाइस चांसलर एचएस धालीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसडीएम पांवटा एचएस राणा उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि 2018 में सिल्वर जुबली 25वीं गोल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार व ट्राफी, उपविजेता को 51 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार इनाम राशि दी जाएगी।

रनरअप को 20 हजार रुपये का पुरस्कार

hisar team won hockey gold cup in paonta sahib

इस अवसर पर महिला हॉकी गोल्ड कप की विजेता रही हिसार की टीम को 25 हजार का चेक और ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि, रनरअप रहे सोनीपत को 20 हजार का चेक व ट्रॉफी देकर सम्मान दिया गया। 

इसके अलावा तीसरे स्थान पर रही पटियाला की टीम को 10 हजार और चौथे स्थान पर रही हिम हॉकी टीम को 5 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव शालिनी कंवर व वेद प्रकाश ने कहा कि तीसरे स्थान पर रही साई पटियाला ने हिम हॉकी को 5-0 से हराया। 

इस अवसर पर राजेंद्र सिंह नेगी, ललिता अभिलाषी, साहिब सिंह, देवेंद्र भाटिया, वेद प्रकाश शर्मा, श्याम चंद्र, चंद्रशेखर, श्याम चंद गोयल, अब्दुल क्यूम खान, विपुल कुमार, शालिनी कंवर, शरमिन, प्रेम चंद, मुस्कान, प्रीति सिंह, गुरप्रीत सिंह, नेहा सिंह, अमिताभ गौतम, ललिता तेजवान, शशि प्रभा, निशा, मोक्षिका, महिमा पुंडीर व अमित मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed