{"_id":"5ce93697bdec2207194b0f13","slug":"himalayan-group-of-institution-free-coaching-to-students-solan-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों के बच्चों को कोचिंग के साथ मिलेगा स्टाइपंड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गरीब परिवारों के बच्चों को कोचिंग के साथ मिलेगा स्टाइपंड
Sat, 25 May 2019 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
गरीब परिवारों से संबंधित युवाओं को अपना कॅरिअर बनाने के लिए कोचिंग पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इन युवाओं को कोचिंग के साथ स्टाइपंड भी मुहैया करवाया जाएगा। यह बात हिमालयन ग्रुप के डीन एकेडमिक डॉ. एसके गर्ग ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का सरकार के साथ एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
इसमें एससी, एसटी वर्ग से संबंधित बच्चों को सोलन में मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग नॉन मेडिकल में पढ़ने वाले और एमबीए में एडमिशन लेने वाले बच्चों को दी जाएगी। बताया कि कोचिंग के दौरान स्थानीय बच्चों को 2500 रुपये और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को 5 हजार रुपये स्टाइपंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि इसके लिए सालाना आय 6 लाख रुपये होनी चहिए। बताया कि स्टाइपंड की रकम सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए 100 सीटें रखी गई हैं। इनमें 50 जेईई और सीमेट में 50 सीटें हैं। 30 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
15 सीटें एससी और 15 ओबीसी के लिए रखी गई हैं। यह कोचिंग महिलाएं भी कर सकती हैं। कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 31 मई है। 15 जून से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। कोर्स की अवधि 10 माह की होगी। इस दौरान डॉ. निशा शर्मा भी मौजूद रहीं।