फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himahal govt school teachers training in America

प्रदेश के शिक्षकों को अमेरिका में प्रशिक्षण लेने का मौका

Mon, 20 Mar 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Himahal govt school teachers training in America

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को अमेरिका जाकर प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा। शिक्षकों को विदेश जाकर गुणात्मक शिक्षा देने का प्रशिक्षण देने के लिए यूनाइटेड स्टेट इंडिया एजूकेशन फाउंडेशन देश के 17 राज्यों से शिक्षकों का चयन करेगी। ऑनलाइन होने वाले टेस्ट को पास करने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश को भी 17 राज्यों में शामिल किया है। 

विज्ञापन


यूएसआईईएफ  ने टीचिंग एक्सिलेंस एंड एचीवमेंट प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को विदेश भेजकर प्रशिक्षण देने की पहल की है। प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने के इच्छुक शिक्षकों को http://oas.irex.org/tea पर लॉग इन कर ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट में पास होने वाले शिक्षकों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


टेस्ट देने के लिए शिक्षक यूनाइटेड स्टेट इंडिया एजूकेशन फाउंडेशन की वेबसाइट पर भी लॉग इन कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों के छठी से जमा दो कक्षा के शिक्षक इसके लिए पात्र होंगे। प्र्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के समूह बनाए जाएंगे। एक समूह में 80 शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। छह सप्ताह तक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षाविद शिक्षकों को पढ़ाने की नई तकनीक और मॉड्यूल के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय के पास इस तरह के प्रशिक्षण को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों के लिए यह अच्छा मौका है। अगर कोई शिक्षक चयनित होता है तो निदेशालय की ओर से उन्हें अनुमति दे दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक कई गैर सरकारी संस्थाएं गुणात्मक शिक्षा के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed