{"_id":"58a4966c4f1c1b1d5cd83cd4","slug":"himachali-robs-for-convocation-ceremony-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी मिली तो हिमाचली रंग में रंगेगा इस बार एचपीयू का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मंजूरी मिली तो हिमाचली रंग में रंगेगा इस बार एचपीयू का दीक्षांत समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिली तो इस बार एचपीयू के 24वें दीक्षांत समारोह में हिमाचली झलक दिखेगी। हिमाचली हस्तकला में तैयार की जाने वाली पट्टी से डिजाइन किए गए रॉब्स पहनाकर विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित हो सकती हैं।
विज्ञापन
इंतजार है तो सिर्फ तैयार डिजाइन को सरकारी मंजूरी का। मार्च माह के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह तक यदि ये डिजाइन तैयार हो गए तो मुख्य अतिथि और डिग्री पाने वाले छात्र इन्हीं हिमाचली लुक वाले रॉब्स में नजर आएंगे।
विज्ञापन
सिर पर पहाड़ी टोपी में भी वही डिजाइन होगा। करीब एक साल पूर्व कार्यकारी परिषद से हिमाचल के अलग अलग जिलों में हथकरघा में तैयार की गई पट्टियों वाले दीक्षांत समारोह रॉब्स बनवाने को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद इसे विवि कुलाधिपति, राज्यपाल व प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था। जिसे आज तक मंजूरी मिलने का विवि को इंतजार है। वर्तमान में मामला प्रदेश सरकार के पास है।
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी होने के नाते इसे राज्य सरकार की मंजूरी की मुहर लगना जरूरी होता है। विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट विभागाध्यक्ष प्रो. हिम चटर्जी ने बताया कि पारंपरिक लुक वाले तैयार रॉब्स के डिजाइन को राज्यपाल और सरकार की मंजूरी को भेजा गया था। दीक्षांत समारोह से पहले यदि सरकार से नए डिजाइन को मंजूरी न मिली तो विवि का दीक्षांत समारोह उन्हीं पुराने अंग्रेजी स्टाइल क रॉब्स में देनी पड़ेगी।
मंजूरी मिली तो इसी समारोह को भी तैयार हो जाएंगे रॉब्स
कुलसचिव डा. पंकज ललित का कहना है कि सरकार से मंजूरी जल्द मिल गई तो इसी दीक्षांत समारोह के लिए नए डिजाइन के रॉब्स तैयार करने का प्रयास होगा।
मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि सहित सभी अतिथियों को अलग रॉब्स
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कुलाधिपति, मुख्यमंत्री, कुलपति, प्रतिकुलपति कुलसचिव, कोर्ट सदस्य, ईसी सदस्य फै कल्टी के अलावा एमफिल गोल्ड मेडल, एमए, पीएचडी और यूजी डिग्री के टॉपर सभी के लिए अलग अलग रॉब्स डिजाइन किए गए हैं।