{"_id":"5b7c30ad42c792465b688dce","slug":"himachal-youth-congress-protest-at-himachal-assembly-on-24-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस इस दिन करेगी विधानसभा का घेराव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवा कांग्रेस इस दिन करेगी विधानसभा का घेराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युकां 24 अगस्त को देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान युवा कांग्रेस पहले चौड़ा मैदान में रैली निकालेगी। इसके बाद विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा के घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। देश में हर साल बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, हिंसा सहित महिला अत्याचार पर काबू पाने में मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने देश की जनता के साथ वोट की राजनीति की। देश में अच्छे दिन लाने, विदेशों से काला धन वापस लाने सहित कई वायदे किए थे।
पूर्व में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने सत्ता हथियाने के लिए वोट की राजनीति की। मनीष ठाकुर ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश के करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदेश में भी जयराम सरकार के सात महीने के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।