फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal youth congress president manish thakur statement

बैठकों में न आने वाले युकां पदाधिकारियों पर होगी ये कार्रवाई

Sat, 05 May 2018 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 05 May 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
himachal youth congress president manish thakur statement

बैठकों में भाग नहीं लेने वाले युकां पदाधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि बार-बार बुलाने के बावजूद संगठन की बैठकों और पार्टी कार्यक्रमों में जो युकां पदाधिकारी भाग नहीं ले रहे, उनका गंभीर संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन


उनकी छंटनी कर सूची युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी और उनकी जगह काम करने वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा। यह छंटनी युवा कांग्रेस की अनुशासन समिति करेगी।  
विज्ञापन


मनीष ठाकुर ने राज्य युवा कांग्रेस में अनुशासन समिति का गठन किया है। इसमें शेखर सेठी को चेयरमैन, गोल्डी चौधरी, गोविंद शर्मा, विवेक कुमार, निगम भंडारी, नीतू सूद, निशांत ठाकुर, नरेश कुमार दास्टा, धर्मेंद्र ठाकुर, बीर
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ठाकुर, योगेश पटियाल, यशवंत जिल्टा और विजय चौहान को सदस्य बनाया गया है। यह समिति विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर जो युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारी हैं, उनकी छंटनी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed