{"_id":"5a97e0b64f1c1b641f8b852e","slug":"himachal-women-team-won-gold-medal-in-kabaddi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर दिया होली का तोहफा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर दिया होली का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/ बिलासपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
सूबे की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर होली का तोहफा दिया है। आंध्रप्रदेश के पैडावाद लापुड़ी में हुई 10वीं नेशनल बीच कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब हिमाचल की महिला टीम ने जीत लिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने हरियाणा को 10 अंकों से पराजित किया। मैच का स्कोर 45-35 अंक रहा। वहीं, पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। पुरुष टीम सेमीफाइनल में उत्तराखंड से सिर्फ दो अंक से हारी।
विज्ञापन
उत्तराखंड ने हिमाचल 42-40 अंक से पराजित किया। इससे पहले हिमाचल की महिला टीम ने सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को एकतरफा मुकाबले में 50-28 से हराया। टीम के कोच संजीव कुमार ने कहा कि महिला टीम ने पूरी चैंपियनशिप में कोई मुकाबला नहीं हारा।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम जयराम ठाकुर ने दोनों टीमों को दी बधाई
हिमाचल एसोसिएशन ऑफ कबड्डी के महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने कहा कि सूबे की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कबड्डी टीमों को सम्मानित करने का आग्रह किया।
हिमाचल प्रदेश की महिला टीम को आंध्रप्रदेश में हुए राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा पुरुष कबड्डी टीम को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।#शिखरपरहिमाचल pic.twitter.com/3Dxm5r346K
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 1, 2018