{"_id":"60e3223d8fa3936223042ce1","slug":"himachal-university-ug-and-shastri-2nd-year-final-datesheet-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विश्वविद्यालय: यूजी और शास्त्री द्वितीय वर्ष की फाइनल डेटशीट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल विश्वविद्यालय: यूजी और शास्त्री द्वितीय वर्ष की फाइनल डेटशीट जारी
Mon, 05 Jul 2021 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:46 PM IST
सार
आपत्तियों पर विचार करने के बाद क्लैश होने वाली समस्या को दूर करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री द्वितीय वर्ष का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व में विवि की ओर से जारी की गई संभावित डेटशीट के बाद आई आपत्तियों पर विचार करने के बाद क्लैश होने वाली समस्या को दूर करने के बाद फाइनल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीवॉक कोर्स के द्वितीय वर्ष की ये परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो कर 14 अगस्त तक चलेंगी। जबकि शास्त्री की आफलाइन परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन
यूआईटी ने 10 जुलाई तक बढ़ाई फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश विवि के यूआईटी संस्थान ने बीटेक के छात्रों को फीस जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है। संस्थान ने फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि को दस जुलाई तक बढ़ाया है। बिना लेट फीस के छात्र फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद एक हजार रुपये की लेट फीस ली जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि फीस जमा करवाने संबंधित आदेश विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन