{"_id":"60a90ab705001b4aab4b0223","slug":"himachal-university-opened-admission-portal-for-pg-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय ने खोला एडमिशन पोर्टल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी कोर्स के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय ने खोला एडमिशन पोर्टल
Sat, 22 May 2021 07:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 May 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी के लिए प्रवेश परीक्षा और यूजी की मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा और यूजी की मेरिट आधार पर प्रवेश वाले कोर्स के लिए आवेदन करने और हर कोर्स से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए प्रोस्पेक्टस में मिलेगी।
विज्ञापन
विवि ने बीएड कोर्स के लिए पहले ही पोर्टल खोलकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 18 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि है। बीएड की प्रवेश परीक्षा जुलाई में प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स की होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की अभी तक तिथि तय नहीं की है। प्रवेश परीक्षा और मेरिट आधारित प्रवेश वाले पीजी कोर्स की काउंसलिंग का शेड्यूल विवि अलग से जारी करेगा।
विज्ञापन