हिमाचल विश्वविद्यालय की एमबीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय ने एमबीए कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। ओपन वर्ग में 12 सीटें हैं और कट ऑफ 28 है। इंटरनल जनरल वर्ग में 31 सीटें हैं और कट ऑफ 23.25, एससी वर्ग में 9 सीटें हैं और कट ऑफ 19.25, एसटी वर्ग में 4 सीटें और कट ऑफ 16, शारीरिक रूप से अक्षम वर्ग में 2 सीटें और कट ऑफ 9.50 और सिंगल गर्ल चाइल्ड वर्ग में 2 सीटें हैं और कट ऑफ 18.75 रही।
कट ऑफ लिस्ट के अनुसार इसमें शामिल उम्मीदवारों को अब अपने जरूरी दस्तावेज ई-मेल के माध्यम से या फिर कार्यालय में 5 नवंबर को दोपहर एक बजे तक भेजने होंगे। हिमाचल विश्वविद्यालय बिजनस स्कूल के निदेशक डॉ. जय सिंह परमार ने बताया कि एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (एचपीयू मैट) का परिणाम घोषित कर दिया है और कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है।
क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में अब सात तक प्रवेश के आवेदन
विवि के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला में शिक्षा सत्र 2020-21 के प्रवेश फार्म जमा करवाने की तिथि अब सात नवंबर तक बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकॉम और एमएससी गणित में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे छात्र उपरोक्त दर्शाए गए विषयों में अपना आवेदन सात नवंबर को सायं पांच बजे तक निदेशक विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
जिन छात्रों ने एमबीए और एलएलबी (तीन वर्षीय) विषयों में प्रवेश परीक्षा दी थी, वे छात्र भी प्रवेश परीक्षा में अर्जित किए गए अंकों की प्रति सहित सात नवंबर को सांय पांच बजे तक फार्म जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एमएससी भू-गर्भ विज्ञान और पीजीडीसीए में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश भी योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सात नवंबर तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।