फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Three entrance exams on same day

एक ही दिन तीन परीक्षाएं होने से असमंजस में विद्यार्थी

Sat, 15 Jul 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा) Updated Sat, 15 Jul 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal Three entrance exams on same day

पीजीआई बीएसई पैरामेडिकल, गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर और एचपीयू का बीएएमएस का एंट्रेंस टेस्ट एक ही दिन आने से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विद्यार्थी असमंजस में हैं कि करें तो क्या न करें। अलौकिक डढवाल, राकेश कुमार, रिषभ, समाइल चौधरी, शिवानी, इशिका, नितिका, मिताक्षी और नरेंद्र आदि का कहना है कि ये सभी टेस्ट 20 अगस्त को हैं।

विज्ञापन


पीजीआई का पैरामेडिकल टेस्ट चंडीगढ़, गुरु रविदास बीएएमएस पंजाब, जबकि एचपी बीएएमएस का टेस्ट हिमाचल में होगा। ऐसे में एक ही तिथि में होने वाले तीन टेस्ट वे कैसे दे सकते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि उपरोक्त यूनिवर्सिटी प्रशासन उनकी इस समस्या पर चिंतन करते हुए उनके लिए सभी टेस्टों के लिए अलग-अलग तिथियां घोषित करे।
विज्ञापन


ज्ञात रहे इन सभी टेस्टों की तैयारी कर रहे इससे पहले कई विद्यार्थी जमा दो अप्रैल के परीक्षा परिणाम में बोर्ड के अनुचित ढंग से अनुत्तीर्ण घोषित होने के कारण कई टेस्टों से वंचित रह चुके हैं, जबकि यही विद्यार्थी बाद में पेपरों के पुन: मूल्यांकन के बाद उत्तीर्ण हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed