{"_id":"61644c368ebc3e6c505a07c2","slug":"himachal-technical-university-schedule-for-counseling-of-mba-and-mca-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विश्वविद्यालय: एमबीए और एमसीए की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विश्वविद्यालय: एमबीए और एमसीए की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
Mon, 11 Oct 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:07 PM IST
सार
वहीं, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट व लेटरल एंट्री) बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) एम फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान) एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) व पीजी डिप्लोमा योग की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी आर्क, एमबीए, एमसीए और एमबीए (पर्यटन) का ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी 12 से 14 अक्तूबर तक अपने फार्म में अंकों की प्रतिशतता व पात्रता परीक्षा के अंक अपडेट कर सकते हैं। 14 अक्तूबर को ही पिछड़ा क्षेत्र, खेल और रक्षा श्रेणियों के दस्तावेजों की जांच तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में करवानी होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 15 से 17 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षण संस्थान के चयन करने का मौका दिया जाएगा। 18 अक्तूबर को उपरोक्त विषयों की काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
19 से 21 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। अगले पहले चरण में सीटें खाली रहेगी तो दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वहीं, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट व लेटरल एंट्री) बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) एम फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान) एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) व पीजी डिप्लोमा योग की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है। अब 12 से 14 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन