फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Technical University exam will run from August 24 to September 13

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 24 अगस्त से, 13 सितंबर तक चलेंगी

Mon, 23 Aug 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 09:02 PM IST
सार

तकनीकी विवि के कार्यकारी कुलपति अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बीआर्क, बीसीए, बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) बी-फार्मेसी (एलोपैथी), पीसीआई, बीएससी (एचएमसीटी-बीएचएमसीटी) के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नियमित और रिअपीयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगी। 

विज्ञापन
Himachal Technical University exam will run from August 24 to September 13
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। तकनीकी विवि यूजी की प्रथम और द्वितीय वर्ष, पीजी के प्रथम वर्ष की नियमित और रि-अपीयर परीक्षाएं करवा रहा है। स्नातक स्तर की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी। जबकि स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। तकनीकी विवि के कार्यकारी कुलपति अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बीआर्क, बीसीए, बी-फार्मेसी (आयुर्वेद) बी-फार्मेसी (एलोपैथी), पीसीआई, बीएससी (एचएमसीटी-बीएचएमसीटी) के प्रथम और द्वितीय वर्ष के नियमित और रिअपीयर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अगस्त से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा स्नातकोत्तर विषयों में एमटेक, एम फार्मेसी, एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमएससी (भौतिक विज्ञान) एमएससी (पर्यावरण विज्ञान), एमसीए प्रथम वर्ष नियमित और रि-अपीयर व योग विषय के द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी 24 अगस्त से ऑफलाइन शुरू होंगी। जो 13 सितंबर तक चलेगी। कार्यकारी कुलपति ने कहा कि ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 को लेकर जारी केंद्र व प्रदेश सरकार के नियमों के तहत ही परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। किसी कारण से जो विद्यार्थी रि-अपीयर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वह भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद 15 दिन के अंदर ऐसे विद्यार्थियों को बिना देरी परीक्षा शुल्क जमा करवाना होगा। उसके बाद देरी शुल्क लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed