{"_id":"607c39bdb9eef8178e31525d","slug":"himachal-technical-education-department-decision-online-training-in-iti-institutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई में मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, कोरोना नियमों की वजह से लिया निर्णय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब आईटीआई में मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, कोरोना नियमों की वजह से लिया निर्णय
Sun, 18 Apr 2021 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी शिक्षा विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। कोरोना की वजह से आईटीआई बंद हैं। ऐसे में अब प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर संबंधित ट्रेड के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाएगा। पूर्व में दिसंबर माह तक तो प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन पढ़ाई की है, लेकिन संस्थान दोबारा खुले तो ऑनलाइन ग्रुप बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
ऐसे में अब दोबारा प्रशिक्षुओं के ऑनलाइन ग्रुप बनाए जा रहे हैं। आईटीआई में ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। आईटीआई हमीरपुर में 97 प्रशिक्षु वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षुओं अखिल कुमार, आकाश, अश्वनी, अनिकेत, आयुष, अमित ने कहा कि अध्यापकों ने ऑनलाइन ग्रुप तो बना दिए हैं, लेकिन अभी तक प्रशिक्षण शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मशीनों का काम ऑनलाइन सीखना मुश्किल है। आईटीआई हमीरपुर के प्राचार्य अजय गुलेरिया का कहना है कि ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश मिले हैं। आगामी आदेशों तक प्रशिक्षुओं का ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाया जाएगा। आईटीआई का स्टाफ भी घर से ही प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन