फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal teams selected for national volleyball championship

नेशनल मुकाबलों के लिए प्रदेश की वॉलीबाल टीमें तैयार

Sun, 17 Dec 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
 himachal teams selected for national volleyball championship

सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में प्रदेश की जूनियर और यूथ विंग की वॉलीबाल टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। इन टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। इस चयन प्रक्रिया में प्रदेश के करीब ढाई सौ खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 

विज्ञापन


जूनियर विंग में पुनीत शर्मा, रोबिन, अजय, अजय कुमार, मुनीष, यश, लोकेंद्र, विशाल, सुमित, रजत, कार्तिक, जैनित का चयन हुआ। जूनियर विंग की प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में 25 से 30 दिसंबर तक होगी। इसके लिए टीम 21 दिसंबर को रवाना होगी। 
विज्ञापन


वहीं यूथ विंग की टीम में विक्रम, उदित, शुभम, साहिल, अरुण, प्रवीन, नितिन, हिमांशु, पारस, जितेंद्र, सौरभ और अभिनव का चयन किया गया। टीम कोच अंकुर ने बताया कि यूथ टीम के मुकाबले मध्य प्रदेश में दो से सात जनवरी तक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए टीम 30 दिसंबर को रवाना होगी। हिमाचल वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव जगीर सिंह रंधावा ने कहा कि शनिवार को दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन हमीरपुर में किया गया। चयनकर्ताओं में हेम सिंह ठाकुर, रवि पटियाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed