फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal teams loses SEPAK TAkRAW Championship

स्पेक टाकरा चैंपियनशिप से हिमाचल की दोनों टीमें बाहर

Sat, 09 Jun 2018 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 09 Jun 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal teams loses SEPAK TAkRAW Championship

21वीं सब जूनियर स्पेक टाकरा चैंपियनशिप में हिमाचल की दोनों टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। महिला वर्ग की टीम ग्रुप सी में चौथे स्थान पर रही। लड़कों में हिमाचल टीम अपने ग्रुप का एक भी मैच नहीं जीत पाई।

विज्ञापन


ओडिशा के किस एवं किट विश्वविद्यालय भुवनेश्वर खेल परिसर में चल रही 21वीं सब जूनियर स्पेक टाकरा चैंपियनशिप में हिमाचल की लड़कियों की टीम को ओडिशा ने 21-15, 21-14 से पराजित किया।
विज्ञापन


इसी तरह पश्चिम बंगाल की टीम ने प्रदेश की टीम को 21-18, 21-16 से पराजित कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इससे पहले प्रदेश की टीम ने झारखंड, मध्यप्रदेश और पुडूचेरी को पराजित कर ग्रुप सी में चौथा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों के वर्ग में ग्रुप डी में एक भी मैच नहीं जीत पाई

Himachal teams loses SEPAK TAkRAW Championship

प्रदेश टीम में स्नेहा, नंदिनी शर्मा, प्रियंका ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में प्रदेश टीम ग्रुप डी में एक भी मैच नहीं जीत पाई। टीम को महाराष्ट्र ने 21-12 और 21-16 से पराजित किया।

तेलंगाना की टीम ने 21-15 और 21-10, चंडीगढ़ ने 21-19 और 21-18, कर्नाटक ने 21-14, 21-18 और मणिपुर ने 21-5 और 21-8 से हराकर प्रदेश टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

हिमाचल टीम में लड़कों में कुनाल गुलेरिया, रितिक राणा और साहिल चौधरी शामिल रहे। टीम मैनेजर समीर ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 28 राज्य और लड़कों के वर्ग में 26 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed