{"_id":"5a5df8c54f1c1b6b268b4c50","slug":"himachal-team-won-four-medal-in-fencing-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारबाजी में हिमाचल ने किया शानदार प्रदर्शन, झटके चार पदक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तलवारबाजी में हिमाचल ने किया शानदार प्रदर्शन, झटके चार पदक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहड़ू
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
fencingship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चार पदक हासिल कर सूबे का नाम चमकाया है। 24 साल में पहली बार हिमाचल की टीम ने तलवारबाजी में पदक हासिल किए।
तलवारबाजी स्पर्धा का आयोजन 9 से 13 जनवरी तक बंगलूरू में हुआ था। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले हिमाचल की टीम ने स्पर्धा में भाग लिया। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल की टीम ने चार रजत पदक हासिल किए।
इसमें रोहड़ू से भास्कर ठाकुर व युवराज सिंह राठौर ने रजत पदक जीते। मंडी से अभिषेक तथा कांगड़ा से विकास ने भी रजत पदक हासिल किए हैं। हिमाचल टीम के कोच सुभाष चंद ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में हिमाचल के खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी, जिला कांगड़ा तलवारबाजी संघ के राकेश शर्मा, महासचिव अंजु शर्मा, त्रिलोक ठाकुर, जितेश्वर दत्ता, दीपक पटियाल ने खिलाड़ियों को उपलब्धि के लिए बधाई है। उन्होंने बताया कि आगामी स्पर्धाओं में हिमाचल के खिलाड़ी प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।