फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal team reached quarter finals of National Women Handball Championship

राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल टीम

Fri, 21 Sep 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Fri, 21 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Himachal team reached quarter finals of National Women Handball Championship

बड़ू साहिब में चल रही 41वीं कनिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अपने पूल के मैच जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं 16 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने को खूब जोर आजमाइश की।

विज्ञापन


आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इनमें हिमाचल, हरियाणा, साई, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, केरल और दिल्ली की टीमें शामिल हैं।हिमाचल ने पंजाब को एकतरफा मैच में हराया। हिमाचल से निधि शर्मा ने 12 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन

 

मिताली शर्मा ने 6, शालिनी और दीपशिखा ने 4-4, दीपा ने 3, पायल, हर्षा, बिपनप्रीत ने 1-1 गोल किया। पंजाब टीम से जगदीप ने 4, रमनजीत 3, सिमरन जीत 2, हरमन 2, राजदीप 4, मनप्रीत और रिंपी ने एक-एक गोल किया। अन्य मैच में हरियाणा ने झारखंड को 24-7 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा से कोमल ने 4, मीनू, मुकेश, सोनिका, अनामिका ने 3-3 गोल किए। झारखंड से निशा ने 3, जूली ने 2 गोल किए। साई ने कर्नाटक को 19-8 से पराजित किया।

 

साई से स्वपना ने 6, फिरदौसी ने 4, पूजा ने 3, सुदेश ने 2 गोल कर टीम का स्कोर बढ़ाया, जबकि कर्नाटक से मेघा ने 3, उज्ज्वला 2 , निस्सी 2, ऐश्वर्या ने 1 गोल किया। 

इन टीमों ने भी हासिल की जीत

Himachal team reached quarter finals of National Women Handball Championship
 तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 14-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु से पूजा, हिमगिरि, अबिरामी ने 3-3 और प्रिया ने 2 गोल किए।

बिहार ने मणिपुर को 17-6 से हराया। बिहार से चंदा ने 7, खुशबू 4, रागिनी 2, सपना 2 और मधु ने 2 गोल किए। दोपहर को खेले गए मैच में गुजरात ने उत्तर प्रदेश को 24-11 से हराया। गुजरात से दिव्या ने 5, रसीला 8, कविता 4, मीना 3, भारती 3 व हिमांशी ने 1 गोल किया।

केरल ने आंध्रप्रदेश को 23-12 से परास्त किया। दिल्ली ने राजस्थान को हराया। इस दौरान हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष सलूजा, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन सरवनन, चीफ कोच शिवाजी संधू, सीईओ हैंडबाल संघ डॉ. प्रवेश शर्मा, वाइस चांसलर धालीवाल, परमजीत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन चौधरी, स्नेहलता, जीएल नड्डा, मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल, डॉ. राजेंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed