{"_id":"5abe2d984f1c1bec618b4792","slug":"himachal-team-qualified-for-semi-final-in-national-sub-junior-korfball","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेशनल सब जूनियर के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेशनल सब जूनियर के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की टीम कोर्फबॉल की नेशनल सब जूनियर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में चल रही राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सब जूनियर में सेमीफाइनल, सीनियर और जूनियर में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
सब जूनियर टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीते और क्वार्टर फाइनल में मेजबान महाराष्ट्र को 14 के मुकाबले 8 गोल से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच में हिमाचल की टीम केरल से भिड़ेगी।
विज्ञापन
वहीं जूनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम अंतिम लीग मैच में तेलंगाना को नौ गोल के मुकाबले चार गोल से पराजित करके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश का मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
जबकि सीनियर वर्ग में हिमाचल ने तेलंगाना को 17 गोल के मुकाबले 14 गोल से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल का मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ होगा। हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि प्रदेश की टीमें बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस मौके पर टीम के कोच देवदत्त प्रेमी, विनोद कुमार, सुमन कुमारी, सेस राम राठौर, प्रदेश कोर्फबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।