{"_id":"59f4734f4f1c1bcc538b987f","slug":"himachal-team-for-national-handball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर नेशनल हैंडबाल में दमखम दिखाएंगे सूबे के लड़के-लड़कियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जूनियर नेशनल हैंडबाल में दमखम दिखाएंगे सूबे के लड़के-लड़कियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में रविवार को हैंडबाल के लड़कों के जूनियर नेशनल और लड़कियों के फेडरेशन कप के लिए हिमाचल की टीमों का चयन किया जाएगा। यहां से चुनी जानने वाली लड़कियों की टीम चार से सात नवंबर तक हिसार में होने वाले फेडरेशन कप और लड़के 14 से 19 नवंबर तक भटिंडा में होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा और प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि फेडरेशन कप के लिए पहली बार सिर्फ हिमाचल की लड़कियों की टीम ने क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
कर्ण चंदेल ने बताया कि 29 अक्तूबर को लड़कों के ट्रायल 11 बजे होंगे, जबकि लड़कियों के ट्रायल दोपहर 12 बजे से होंगे। लड़कों के लिए आयु सीमा एक जनवरी 1998 या उसके बाद का जन्म है। जबकि लड़कियों के लिए कोई आयुसीमा नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी महिला व पुरुष खिलाड़ियों को को सुबह 10 बजे मैदान में रिपोर्ट करनी होगी। चयन प्रक्रिया में लड़कों का चयन मुनीष राणा, अशोक गौतम व प्रवेश राणा करेंगे, वहीं लड़कियों की टीम का चयन विनोद गुलेरिया, संजय कौशल व मनोज ठाकुर करेंगे।
चंदेल कहा कि सभी महिला व पुरुष खिलाड़ियों से रविवार सुबह 10:30 बजे लुहणू मैदान में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा के पास रिपोर्ट करनी होगी।