{"_id":"60942f718ebc3edca73d131f","slug":"himachal-staff-selection-commission-written-test-results-declared-for-shastri-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: शास्त्री भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: शास्त्री भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Thu, 06 May 2021 11:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 813 में शिक्षा विभाग में 603 पदों पर होने वाली शास्त्री भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने जून 2020 को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आयोग के पास कुल 5525 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 5326 आवेदनों को ही सही पाया गया। आयोग ने 20 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा करवाई। इसमें 4817 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 509 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन
आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 1816 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया है। हालांकि इस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम न्यायालय के आदेशों के बाद ही घोषित होगा। कई अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के संदर्भ में न्यायालय में अपील दायर की है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा एक जून से 22 जून के बीच आयोग के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन