{"_id":"617e3e4ed7b0f2013d2f420f","slug":"himachal-staff-selection-commission-tgt-medical-recruitment-exam-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Sun, 31 Oct 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 135 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए 415 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 793 के तहत टीजीटी मेडिकल के 136 पदों को भरने के लिए मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे। प्रदेशभर से 5480 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 5299 आवेदन ही सही पाए गए। इसके बाद आयोग ने नवंबर 2020 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें 3992 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। जबकि 1307 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए 415 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। आयोग ने जून 2021 में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। आयोग ने मेरिट सूची जारी करते हुए 135 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया। जबकि अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से कोई भी योग्य उम्मीदवार ना मिलने के कारण एक पद खाली रह गया। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 135 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन