{"_id":"60cb561e2b6bcd69a64daa00","slug":"himachal-staff-selection-commission-schedule-for-assessment-exam-of-accounts-clerk-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: अकाउंट क्लर्क की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: अकाउंट क्लर्क की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी
Thu, 17 Jun 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:33 PM IST
सार
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने दिसंबर 2019 में अकाउंट क्लर्क के 11 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 8 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 767 अकाउंट क्लर्क की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने दिसंबर 2019 में अकाउंट क्लर्क के 11 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद 8 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 16 व 17 फरवरी 2021 को टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। वर्तमान में आयोग ने 38 अभ्यर्थियों का चयन 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है, जो 6 अगस्त को होगी।
विज्ञापन