कर्मचारी चयन आयोग इन पदों के लिए इस माह आयोजित करेगा परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट और मूल्यांकन का आयोजन करेगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और लिपिक के पदों को भरने के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट का आयोजन तीन और सात मई को करेगा।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-565 के स्किल टेस्ट का आयोजन तीन मई को सुबह साढे़ नौ बजे से किया जाएगा।
वहीं लिपिक पोस्ट कोड-578 के पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन सात मई को सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा। सभी स्किल टेस्ट आयोग के कार्यालय स्थित कंप्यूटर लैब में होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड भेज दिए हैं।
मैनेजर और जूनियर एनालिस्ट का मूल्यांकन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न पदों की छंटनी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए उम्मीदवारों का 15 नंबर का मूल्यांकन कार्यक्रम एक मई से शुरू होगा।
इसके तहत मैनेजर पोस्ट कोड-564 और जूनियर एनालिस्ट पोस्ट कोड-575 के अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कार्यक्रम चयन बोर्ड के कार्यालय में एक मई को होगा। वहीं सहायक अधीक्षक जेल पोस्ट कोड-520 का मूल्यांकन और फिजिकल स्टेंडर्ड परीक्षा दो मई को आयोग के कार्यालय में होगी।
जूनियर इंजीनियर आईटी का मूल्यांकन
इसके अलावा फील्ड असिस्टेंट पोस्ट कोड-573 का मूल्यांकन कार्यक्रम चार मई और जूनियर इंजीनियर आईटी पोस्ट कोड-560 का मूल्यांकन कार्यक्रम पांच मई को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगा।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया में सभी प्रमाण पत्रों और उनकी सत्यापित एक-एक प्रतियों सहित कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय में फोन कर सकते हैं या आयोग की वेबसाइट से जानकारी ग्रहण कर सकते हैं।