{"_id":"6112b7438ebc3e73815e9900","slug":"himachal-staff-selection-commission-changes-made-in-the-exam-of-four-post-codes-declared-the-result-of-superintendent-grade-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: चार पोस्ट कोड की परीक्षाओं में किया बदलाव, अधीक्षक ग्रेड-2 का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: चार पोस्ट कोड की परीक्षाओं में किया बदलाव, अधीक्षक ग्रेड-2 का परिणाम घोषित
Tue, 10 Aug 2021 10:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:58 PM IST
सार
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब नई तिथियों अनुसार परीक्षा होगी।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड के तहत ली जाने वाली लिखित परीक्षाओं की समयसारिणी में बदलाव किया है। पोस्ट कोड 891 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा 26 सितंबर की बजाय पांच सितंबर को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 906 जेई सिविल की परीक्षा भी 26 की बजाय पांच सितंबर को शाम के सत्र में, पोस्ट कोड 839 लिपिक की परीक्षा पांच सितंबर की बजाय 17 अक्तूबर को सुबह और पोस्ट कोड 833 सहायक प्रबंधक की परीक्षा 17 अक्तूबर शाम के सत्र में आयोजित होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब नई तिथियों अनुसार परीक्षा होगी।
विज्ञापन
वहीं, कर्मचारी चयन आयोग ने अधीक्षक ग्रेड-2 स्टोर के पद को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए लिखित परीक्षा में 302 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से चार अभ्यर्थियों जिनमें रोल नंबर 879000199, 879000537, 879000939 और 879001560 को मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 31 अगस्त को आयोग के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन