फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal SOS issued schedule of registrations for September exam

एसओएस की सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए इस दिन तक करवा सकेंगे पंजीकरण

Sun, 21 Jul 2019 09:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
himachal SOS issued schedule of registrations for September exam

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड और अन्य शिक्षा बोर्डों से जमा दो के फेल अभ्यर्थी टीओसी (ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट) सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को एसओएस के अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। टीओसी की सुविधा केवल उन्हीं विषयों में मिलेगी, जो विषय स्कूल शिक्षा बोर्ड में पढ़ाए जा रहे होंगे।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर में होने वाली एसओएस की परीक्षाओं के पंजीकरण को शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मिडल, दसवीं और जमा दो परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 23 जुलाई से 23 अगस्त तक शिक्षा बोर्ड में ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में संचालित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए नए अभ्यर्थी, अतिरिक्त विषय, री-अपीयर और श्रेणी सुधार के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं, जो परीक्षार्थी मार्च 2009 या इसके बाद से एसओएस की परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन पास नहीं हो पा रहे हैं।


वह भी पंजीकरण करवा सकते हैं। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पंजीकरण आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होगा। ऑफलाइन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed