फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla Indian army recruitment rally

सेना में हो रही हैं बंपर भर्तियां, युवा इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 22 Aug 2017 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Aug 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Himachal Shimla Indian army recruitment rally

हिमाचल के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के युवाओं के लिए भर्ती रैली 15 से 25 सितंबर तक हाई स्कूल जुन्गा (शिमला) में होगी।

विज्ञापन


यह भर्ती सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक और शिक्षा हवलदार पदों के लिए होगी। अभी तक भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए 20163 युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


डायरेक्टर रिक्रूटिंग ऑफिस कर्नल विकास गुप्ता ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को अपना आधार नंबर भी ऑनलाइन पंजीकरण के साथ अंकित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उम्मीदवार सितंबर महीने के पहले हफ्ते में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की ई-मेल आईडी से अपना प्रवेश पत्र दोबारा से डाउनलोड करें। 

भर्ती के लिए ये दस्तावेज लाएं साथ

Himachal Shimla Indian army recruitment rally

इसे अच्छे से प्रिंट करवाएं। प्रवेश पत्र का प्रिंट बार कोड खराब नहीं होना चाहिए। इसे फोल्ड भी न करें। उम्मीदवार को मूल दस्तावेज की ओरिजिनल कॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ भी लाने होंगे। मूल/ स्थायी निवासी, जाति और चरित्र प्रमाण के साथ छह महीने के अंदर का अविवाहित प्रमाण पत्र भी लाना होगा।

आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऑनलाइन प्रवेश पत्र, एनसीसी और खेलकूद का प्रमाण पत्र है तो युवा उसे भी साथ लाएं। भर्ती रैली मैदान में रात को दो बजे प्रवेश करने का समय है। एडमिट कार्ड जांचने के बाद दौड़ के लिए मैदान में प्रवेश का समय सुबह तीन बजे से छह बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed