फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal school education board will release tentative date sheet today

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड आज जारी करेगा संभावित डेटशीट

Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal school education board will release tentative date sheet today
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी करेगा। चार मई से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस डेटशीट को बोर्ड की ओर से पहले पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा, ताकि अगर कोई परीक्षा किसी अन्य परीक्षा के साथ क्लैश कर रही हो तो उसे बदला जा सके। वहीं बोर्ड मार्च के अंतिम सप्ताह से प्री-बोर्ड की परीक्षाओं का भी आयोजन करेगा। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने मई माह में होने वाली पांचवीं, आठवीं, दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट तैयार कर ली है।

विज्ञापन


इस टेंटेटिव डेटशीट को बोर्ड प्रबंधन मंगलवार को जारी करेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने प्री बोर्ड परीक्षाएं भी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इन प्री बोर्ड परीक्षाओं को हर हाल में 10 अप्रैल तक पूरा करवाया जाएगा। डॉ. सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से तैयार की गई टेंटेटिव डेटशीट को पहले पब्लिक डोमेन में डाल कर लोगों के सुझाव मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस डेटशीट में उस स्थिति में ही बदलाव किया जाएगा, जब दो परीक्षाएं एक साथ क्लैश हो रही होंगी, अन्यथा इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed