फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board set up Grievance Redressal Cell in state

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बनाए शिकायत निवारण कक्ष, विद्यार्थियों को मिलेगी ये सुविधा

Mon, 02 Mar 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal School Education Board set up Grievance Redressal Cell in state
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए हर जिले में शिकायत निवारण कक्ष बनाए हैं। इनमें परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकेंगे। यह शिकायत निवारण केंद्र सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक खुले रहेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि चार मार्च से शुरू होने वाली दसवीं, जमा दो और राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के सुचारु संचालन व संबंधित परीक्षा केंद्रों, परीक्षार्थियों एवं अन्य लोगों की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों और पूछताछ के लिए हर जिला में शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


प्यार सिंह अनुभव अधिकारी पेंशन सेल के पास बिलासपुर और हमीरपुर जिलों से संबंधित अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं, जबकि संतोष कुमार अनुभाग अधिकारी चंबा व ऊना, कालू राम अनुभाग अधिकारी के पास कांगड़ा, प्यार चंद अनुभाग अधिकारी लेखा-एक शाखा के पाए कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों की कमान होगी। नेहर सिंह अनुभाग अधिकारी अभिलेख शाखा के पास मंडी, सुभाष चंद अनुभाग अधिकारी राज्य मुक्त विद्यालय (रामुवि) दशम शाखा के पास शिमला और मनोज कुमार अनुभाग अधिकारी रामुवि प्रशासन शाखा के पास सिरमौर और सोलन जिलों से संबंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ और शिकायत की जा सकती है। धर्मशाला में भी चार कर्मचारियों के पास पूछताछ के लिए संपर्क किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed