{"_id":"605623d38ebc3e76a0312c56","slug":"himachal-school-education-board-invited-application-for-evaluation-for-answer-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मांगे अध्यापकों से आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मांगे अध्यापकों से आवेदन
Sat, 20 Mar 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं का संचालन अप्रैल से शुरू होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए समस्त स्कूल अपने-अपने अधीनस्थ कार्यरत दसवीं तथा जमा दो कक्षाओं के समस्त विषयों के पात्र प्रवक्ता/अध्यापक जो कि नियमित सेवा में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव रखते हों एवं अनुबंध आधार, पीटीए, एसएमसी सेवा अध्यापक जो कम से कम चार वर्ष अध्यापन का अनुभव रखते हों, ऐसे सभी अध्यापकों का डाटा बोर्ड को उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बताया कि सूची ई-मेल के माध्यम से 31 मार्च तक बोर्ड को प्रेषित की जाए।
विज्ञापन
वोकेशनल विषयों की वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और 12वीं नियमित कक्षाओं के परीक्षार्थियों की वोकेशनल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू हो रही हैं। दसवीं व 12वीं नियमित परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक विद्यालयों की लॉगिन इन (स्कूल यूजर) पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी संबंधित विद्यालयों से अपने अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन