फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal School Education Board: Admit cards will be accepted till October 22 with revised fees for term examinations

स्कूल शिक्षा बोर्ड: टर्म परीक्षाओं के लिए संशोधित फीस सहित 22 अक्तूबर तक स्वीकार होंगे प्रवेश पत्र

Sat, 16 Oct 2021 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 07:15 PM IST
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा टर्म-एक में 400 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 18 से 22 अक्तूबर तक प्रवेश पत्र स्वीकार होंगे। 

विज्ञापन
himachal School Education Board: Admit cards will be accepted till October 22 with revised fees for term examinations
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक परीक्षाओं के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा टर्म-एक में 400 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 18 से 22 अक्तूबर तक प्रवेश पत्र स्वीकार होंगे। 23 से 25 अक्तूबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा 12वीं कक्षा में टर्म-एक में 500 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ 18 से 22 अक्तूबर तक प्रवेश पत्र बोर्ड स्वीकार किए जाएंगे। 23 से 25 अक्तूबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क रहेगा। इसके बाद कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों की शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आयोजित की जाने वाली नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की नियमित परीक्षार्थियों के पंजीकरण करने के लिए समय अवधि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। यदि कोई विद्यालय संबंधित कक्षाओं के परीक्षार्थियों का पंजीकरण शुल्क अदा नहीं कर पाए हैं, ऐसे विद्यालय पंजीकरण शुल्क ऑफलाइन बोर्ड कार्यालय में 21 अक्तूबर तक जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed