फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal schedule of holidays in schools may be changed

सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने की तैयारी

Thu, 24 Aug 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Aug 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
himachal schedule of holidays in schools may be changed

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदला जा सकता है। सर्दियों की छुट्टियों के बाद कुछ जिलों में बोर्ड परीक्षाएं करवाने का विरोध शुरू होने के बाद निदेशालय ने इस संदर्भ में नए सिरे से मंथन करने की तैयारी की है। पंजीकृत शिक्षक संगठनों से निदेशालय ने 31 अगस्त तक लिखित सुझाव देने को कहा है।

विज्ञापन


संभावित है कि सितंबर में सरकार की अनुमति लेने के बाद स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल को बदला जाएगा। बीते दिनों अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा के साथ स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक में छुट्टियों का शेड्यूल बदलने की मांग उठी थी। स्कूल प्रवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने तर्क दिया है कि शीतकालीन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन


शीतकालीन स्कूलों में दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में ही होनी चाहिए। संघ के अनुसार सर्दियों की डेढ़ माह की छुट्टियों के दौरान अधिकांश विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते। फरवरी में कुछ दिन के लिए स्कूल खुलते हैं, फिर मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के प्रति छुट्टियों में लापरवाही बरतने के चलते ही वार्षिक परिणाम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में संघ की ओर से सरकार से मांग की गई है कि शीतकालीन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में ही हो जानी चाहिए।


संघ की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अब सरकार ने प्रदेश के सभी पंजीकृत शिक्षक संगठनों से भी इस संदर्भ में सुझाव लेने का फैसला लिया है। शिक्षक संगठनों को यह सुझाव 31 अगस्त से पहले निदेशालय में देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed