फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Sainik Welfare Department increase income limit for scholarship

सैनिक कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए बढ़ाई सालाना आय

Sun, 25 Nov 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal Sainik Welfare Department increase income limit for scholarship

शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। इसमें पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र अगले शैक्षणिक सत्र में आमंत्रित किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र आगामी शैक्षणिक सत्र में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि प्रति वर्ष 30 सितंबर रहती है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण हमीरपुर उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन

समस्त साधनों से पारिवारिक वार्षिक आय 7 लाख से अधिक न हो। उन्होंने कहा कि स्नात्तकोतर, कृषि विश्वविद्यालय, बीएड, जेबीटी, आर्ट्स सामान्य, स्वास्थ्य सेवाएं, पटवारी आदि कोर्स के लिए 500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार अपंग भूतपूर्व सैनिकों को क्वीन मैरी तकनीकी स्कूल पुणे में पुनस्थापना प्रशिक्षण के लिए 2 हजार रुपये प्रतिमाह, जबकि डॉक्टर, इंजीनियरिंग और आयुर्वेदिक जैसे व्यावसायिक कोर्स के लिए अभ्यर्थी को 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उपरोक्त कोर्सों को छोड़कर अन्य कोर्सों के लिए केवल भूतपूर्व सैनिकों को 500 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed