फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal's players won five medals In the National Open Games

राष्ट्रीय ओपन खेल स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Wed, 12 Sep 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Wed, 12 Sep 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
himachal's players won five medals In the National Open Games

राष्ट्रीय ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रदेश की झोली में पांच मेडल डालकर इतिहास रचा है। राष्ट्रीय ओपन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदेश का नेतृत्व करते हुए विभिन्न खेलों में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर देश भर में अपने हुनर का डंका बजाया है। इंडियन कल्चरल डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से 2 से 4 सितंबर तक जालंधर में ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार अग्रवाल, संस्था के रेसलिंग कोच हंसराज शर्मा की अगुवाई में भाग लिया।
विज्ञापन


हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कुश्ती कोच हंसराज शर्मा ने कहा 200 मीटर दौड़ में राहुल ने और 400 मीटर में अक्षय कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है।कुश्ती में बिलासपुर जिले के 96 किलो भार वर्ग में राजवीर ने गोल्ड, जबकि लड़कियों के 48 किलो ग्राम वर्ग में जिला हमीरपुर के महारल गांव की रीतिका शर्मा ने गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डाला है। उन्होंने कहा कि कैप्टन बलवान सिंह की अगुवाई में हिमाचल की वॉलीबाल टीम ने खेलते हुए देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि संस्था के अब तक स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में प्रदेश के 22 युवा खिलाड़ी भर्ती हो चुके हैं। हंसराज ने कहा कि संस्था 5 से 7 अक्तूबर को अमृतसर में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश के 23 वर्ष से कम उम्र वाले खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने के लिए संस्था के पास अपना नाम भी दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed