फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's meritorious students also best performance in Jee Advanced, Sarthak's 1335th rank

जेईई एडवांस में हिमाचल के होनहार भी छाए, सार्थक का 1335वां रैंक

Mon, 05 Oct 2020 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Himachal's meritorious students also best performance in Jee Advanced, Sarthak's 1335th rank
सार्थक दीवान - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस में भी हिमाचल के होनहार छाए हैं। जेईई मेन्स में 420वां रैंक हासिल कर हिमाचल में टॉप करने वाले सार्थक दीवान ने जेईई एडवांस परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। सार्थक ने ऑल इंडिया में 1335वां रैंक हासिल कर देश के नामी आईआईटी में प्रवेश पक्का का कर लिया है। सार्थक की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेना प्राथमिकता रहेगी। सार्थक ने कहा कि मंगलवार से ऑनलाइन काउंसिलंग की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें स्थिति साफ हो जाएगी। सार्थक के पिता डॉ. योगेश दीवान और माता डॉ. दीपा दीवान ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। राजधानी शिमला के दक्ष गोयल ने 9878 रैंक, अभय जसवाल ओपन में 10728वां (आरक्षित श्रेणी में 2118वां) रैंक पाया है। अनीश कश्यप ने 2713 रैंक पाकर क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन


वहीं, कॅरिअर अकादमी नाहन के छात्रों ने इस वर्ष भी जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कॅरिअर अकादमी नाहन के तीन छात्रों ने इस परीक्षा को पास करके अपने स्कूल का नाम पूरे प्रदेश और भारत वर्ष में रोशन किया है।कॅरिअर अकादमी नाहन के तीन छात्रों प्रशांत ठाकुर, अंकित चौहान और सौरव ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्रशांत ठाकुर ने 8258 (एआईआर) वां रैंक, सौरव ने 8,236(एआईआर) वां रैंक और अंकित चौहान ने अपने वर्ग में 2304(एआईआर) वां रैंक प्राप्त कर अपना और कॅरिअर अकादमी का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed