युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ये विभाग भरेगा 146 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दस जमा दो पास युवाओं को जेल विभाग में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। जेल विभाग प्रदेश के युवाओं के लिए 146 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है।
जेल वार्डर पुरुषों के 132 और महिला जेल वार्डर के 14 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर 20 दिसंबर को लिंक डाल दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जनवरी निर्धारित की गई है।
बिलासपुर में पुरुषों के 7, चंबा में 8, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 33, किन्नौर में 7, लाहौल-स्पीति में 1, मंडी में 20, शिमला में 16, सिरमौर में 11, सोलन में 12 और ऊना जिले में 9 पद भरे जाएंगे।
ऐसे जमा होगी फॉर्म की फीस
महिलाओं के लिए हमीरपुर में 1, चंबा में 1, कांगड़ा 7, मंडी में 1, शिमला में 1 सिरमौर में 1 सोलन में 1 और ऊना में 1 पद भरा जाना है। सभी अभ्यर्थियों को फॉर्म की फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी।
यह सामान्य वर्ग के लिए 150 रुपये और अन्य सभी के लिए 40 रुपये निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए सूबे में तीन स्थान मंडी, शिमला और धर्मशाला निर्धारित किए गए हैं।
धर्मशाला में कांगड़ा, चंबा और ऊना के युवा भर्ती में भाग लेंगे। मंडी में हमीरपुर, मंडी कुल्लू, लाहौल-स्पीति और बिलासपुर के युवा भाग लेंगे। शिमला में किन्नौर, सोलन, सिरमौर और शिमला के अभ्यर्थी भर्ती होंगे।
सबसे पहले इन तीन स्थानों पर भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट होगा। ग्राउंड पास करने वाले युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर ले सकते हैं।