बीएड काउंसलिंग के तीसरे राउंड में 2100 सीटें आवंटित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण की काउंसलिंग में 2100 सीटें आवंटित की गईं। एक हजार से अधिक बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए रखी गईं करीब एक हजार सीटों को सामान्य वर्ग में बदलकर आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। तीसरे चरण में सीट पाने वाले करीब 1600 सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी हैं।
इनमें अधिकतर तीस अगस्त तक तय कॉलेज में डाक्यूमेंट की जांच और फीस की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। अभी भी दो हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। इसके लिए अब निजी कॉलेजों को मॉपअप राउंड से ही उम्मीद है। इसकी तिथि जल्द तय की जाएगी। ऑनलाइन बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया देख रहे कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश शर्मा ने कहा कि तीसरे चरण में 2100 सीटें आवंटित की गई हैं।
इन्हें फीस जमा करवाने को तीन दिन का समय दिया है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनकी जानकारी छात्र और संबंधित बीएड कॉलेज अपने लॉगइन पर देख सकते हैं। उन्होंने माना कि तीन चरण के बाद भी 72 कॉलेजों में 7200 में से करीब दो हजार सीटें खाली रही हैं। इसके लिए जल्द काउंसलिंग का मॉपअप राउंड होगा।
विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में कितनी सीटें तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद खाली बचती हैं, यह स्थिति तीस अगस्त को फीस जमा करवाने के बाद साफ होगी। अभी तक 7200 में से विवि ने ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर पांच हजार सीटें ही आवंटित की हैं। शेष करीब दो हजार सीटें बचना तय माना जा रहा है। निजी बीएड कॉलेज संचालक फिर से सरकार और विवि पर पात्रता शर्त में ढील की मांग मनवा सकते हैं।