फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh University Ph.D Entrance Test 2017

HPU: पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा देंगे 1690 अभ्यर्थी

Sun, 17 Sep 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Sep 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh University Ph.D Entrance Test 2017

हिमाचल पहली बार पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा करवा रहा है। पहले दो बार परीक्षा को स्थगित किए जाने के बाद विवि ने 27 सितंबर को होने वाली इस पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों के लिए  रोलनंबर जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


विवि की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों और परीक्षा केंद्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवा दी गई है।

विवि की परीक्षा शाखा 24 विषयों में पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा करवा रही है। इसके लिए करीब 1690 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं, इन सभी को रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा विंग की कंडक्ट शाखा ने 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए कैंपस में अंबेडकर भवन आर्ट्स ब्लॉक और विधि विभाग भवन में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा सुबह और शाम के सत्र में होगी। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी और परीक्षा से संबंधित सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा में पूरे प्रदेश और प्रदेश के बाहर से आवेदन करने वाले परीक्षार्थी भी भाग लेंगे।

सबसे अधिक अर्थशास्त्र विषय में प्रवेश को 135 आवेदन आए हैं, जबकि राजनीति शास्त्र में भी 130 ने आवेदन किया है। सबसे कम आवेदन पं. दीनदयायल उपाध्याय थॉट में 11 आवेदन आए है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पीएचडी परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, परीक्षा के लिए रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। 

किस विषय में कितने देंगे प्रवेश परीक्षा 
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में एजूकेशन में 37, विधि 74, वोकेशनल स्टडीज एमटीए में 35, बॉटनी में 42, जूलॉजी में 35, बायो टेक्नालॉजी में 97, केमिस्ट्री में 71, कंप्यूटर साइंस में 90, योग में 91, परफार्मिंग आर्ट म्यूजिक में 70, फिजिकल एजूकेशन में 31,


साकोलॉजी में 24, दीनदयाल उपाध्याय थॉट में 10, यूसीबीएस मैनेजमेंट में 75, दस परीक्षार्थी सुबह दस से साढ़े 11 बजे के सेशन में परीक्षा देंगे।

शाम के सत्र में 2 से 4 बजे तक गणित में 125, संस्कृत में 73, राजनीति शास्त्र में 130, हिंदी में 110, लोक प्रशासन में 20, विजुअल आर्ट में 33, फिजिक्स में 67, इतिहास में 115, अर्थशास्त्र में 135 और अंग्रेजी में 100 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed