फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh University MAT 2021 Result Declared

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मेट का परिणाम घोषित

Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

विवि के प्रवक्ता ने बताया कि मेट का कॉउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एमकॉम, एएम, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए सोशल वर्क की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh University MAT 2021 Result Declared
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मेट(मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट) में कुल 1298 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। एमबीए में प्रवेश के लिए विवि ने 21 अगस्त को परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। विवि के प्रवक्ता ने बताया कि कॉउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने एमकॉम, एएम, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए सोशल वर्क की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन


इग्नू में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक बढ़ी तिथि
 इग्नू में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। पूर्व में विद्यार्थियों को इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब ऐसे विद्यार्थियों को और समय दिया गया है और यह विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. अमरजीत अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड मुख्यालय में 6 से 18 सितंबर तक काउंसलिंग
 स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सीईटी-2021 सत्र 2021-2023 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में 6 से 18 सितंबर तक चलेगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed